विधायक व्‍यास ने किया पगड़ी बाधंन वाले कलाकार कृष्णचन्द पुरोहित सम्‍मान

MLA Vyas honored turban-wearing artist Krishnachand Purohit.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्‍यास ने गुरुवार को धरणीधर रंगमंच पर आयोजित समारोह में लन्दन बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड से नवाजे गए बीकानेर निवासी व सूईं पर पगड़ी बांधने वाले कलाकार कृष्णचन्द पुरोहित का सम्‍मान किया।

इलेवन स्टार मानस प्रचार समिति व राजस्थानी साफा पाग पगड़ी व कला, संस्कृति संस्था द्वारा आयोजित समारोह में व्यास ने पुरोहित को मिले विश्व की सबसे छोटी पगड़ी सूई पर पगड़ी बान्धने का विश्वखिताब लन्दन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड का अवॉर्ड का अनावरण भी किया।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि राजेश चूरा , विजय खत्री (मानस प्रेमी) रहे। अध्यक्षता भाजपा नेता राजकुमार किराडू एवं रामचन्द्र दास महाराज (अधिष्ठाता मठ चवन ऋषि आश्रम, चानी) ने की।  नरेश पुरोहित व महेन्द्र चूरा ने बताया कि समारोह में अयोध्या में श्री रामचन्द्र जी गृभ ग्रह में प्रवेश करने पर ग्यारह रामचरित मानसपाठियों का भीसम्मान किया गया।

इस अवसर पर महेन्द्र चूरा और शिवशंकर सेवग ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में रूपकिशोर व्यास, राजा व्यास, राहुल मारू, अशलेश पुरोहित, नन्दकिशोर पुरोहित, विशाल सेवग, राजा साखी, अभिमन्यु देवड़ा, गोपाल आचार्य, गौरीशंकर व्यास, सजय मारू, निरज मारू,

अजय मारू, रामचन्द्र आचार्य, महेशपुरोहित, राजूजी छंगाणी, श्रीकान्तव्यास, उमाकान्तव्यास, जोगेन्द्र श्रीमाली, गणेश माली, तपेश सुथार, सुमित कच्छावा, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, विमल किशोर व्यास आदि मौजूद थे।