Samachar Seva

Mission Patrkarita

राज्‍यपाल से मिले विधायक जेठानंद व्‍यास

MLA Jethanand Vyas met Rajyapal

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्‍यपाल से मिले विधायक जेठानंद व्‍यास, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्‍यास ने गुरुवार सुबह जयपुर में राज्यपाल कलराज मिश्र शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्‍यपाल ने नवनिर्वाचित विधायक व्‍यास को आत्मीय संवाद, शुभकामनाओं व अभिनंदन के साथ साधुवाद ज्ञापित किया। विधायक व्‍यास के साथ भाजपा नेता राजकुमार किराडू सहित अन्‍य साथी भी मौजूद रहे।

इस दौरान राज्यपाल से विधायक ने बीकानेर के चारों विश्वविद्यालयों में ससाधनों, भर्तियों, संकायों और इनके सुदृढ़कीकरण के संबंध में चर्चा की। इस दौरान राज्यपाल ने विधायक व्यास को निर्वाचन की बधाई दी। व्यास ने बीकानेर की संस्कृति और परम्पराओं के बारे में बताया।

इस दौरान राजकुमार किराडू, सुरेंद्र सिंह शेखावत, पीयूष पुरोहित, पार्षद अरविंद किशोर आचार्य, कुलदीप यादव, भगवती प्रसाद गौड़, पूर्व पार्षद राजेंद्र शर्मा, अंकित भारद्वाज आदि साथ रहे।

जानकारी में रहे‍ कि राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के शुक्रवार को होने वाले शपथ ग्रहण कार्यक्रम के चलते विधायक व्‍यास इन दिनों कुछ दिनों से जयपुर प्रवास पर ही हैं।