Samachar Seva

Mission Patrkarita

सरपंच पद का दुरुपयोग, जारी किए फर्जी पटटे

Misuse of the post of sarpanch, issued fake leases

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरपंच पद का दुरुपयोग, जारी किए फर्जी पटटे, सेरुणा थाना पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ सरपंच पद का दुरूपयोग कर फर्जी पटटे जारी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

गांव बापेउ निवासी माल सिंह राजपुरोहित पुत्र देवीलाल ने शुक्रवार देर रात को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि श्रीडूंगरगढ तहसील में गांव बापेउ निवासी ज्ञानाराम जाट पुत्र मंगलाराम तथा चेतनराम जाट पुत्र मंगलाराम ने एक राय होकर सरपंच पद का दुरुपयोग किया है।

परिवादी के अनुसार आरोपियों ने गांव बापेउ में फर्जी पटटे जारी कर दिये हैं। अदालती इस्‍तगासे के आधार पर दर्ज इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471, 472, 473, 475 व 120बी के तहत मामला दर्ज किया है।