Samachar Seva

Mission Patrkarita

अधैड़ को पीटा, सफारी गाड़ी क्षतिग्रस्‍त की

Middle aged man beaten up, safari vehicle damaged

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)अधैड़ को पीटा, सफारी गाड़ी क्षतिग्रस्‍त की, नापासर थाना पुलिस ने रुणिया बड़ा बास निवासी 9 लोगों के खिलाफ एक व्‍यक्ति को पीटने तथा उसका वाहन क्षतिग्रस्‍त करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

रुणिया बड़ाबास निवासी 60 वर्षीय श्रीराम जाट पुत्र पूर्णाराम ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गुरुवार 23 फरवरी को शाम साढ़े पांच बजे पीटा और अपने ट्रैक्‍टर से उसकी सफारी गाड़ी को टक्‍कर मार कर क्षतिग्रस्‍त कर दिया।

पुलिस ने आरोपी गोगाराम पुत्र मेघाराम, मोहनराम पुत्र चूनाराम, भगवानाराम पुत्र मोहनराम, भींयाराम, लालूराम पुत्र रामूराम, मांगीलाल पुत्र तोलाराम, भैराराम, रामूराम व परताराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच हैड कांस्‍टेबल कृष्ण कुमार को दी है।