Samachar Seva

Mission Patrkarita

एमजीएसयू- रस्साकशी में सायना नेहवाल टीम ने पीटी उषा टीम को पछाड़ा

MGSU- Saina Nehwal team defeated PT Usha team in tug of war

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)एमजीएसयू- रस्साकशी में सायना नेहवाल टीम ने पीटी उषा टीम को पछाड़ा, महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर में राष्‍ट्रीय खेल सप्‍ताह के तहत बुधवार को आयोजित महिला रस्साकशी व रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में टीम सायना नेहवाल ने टीम पीटी उषा को पछाड़ कर विजेता का दर्जा हासिल किया।

Dean Student Welfare Dr. Meghna Sharma inaugurated the sports competitions by showing the green flag.

Dean Student Welfare Dr. Meghna Sharma inaugurated the sports competitions by showing the green flag.

डीन स्‍टूडेंट वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने राष्‍ट्रीय खेल सप्‍ताह के अंतिम तीसरे दिन हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। सहायक निदेशक (शारीरिक शिक्षा) डॉ. यशवंत गहलोत ने बताया कि सतोलिया प्रतियोगिता में एमजीएसयू टीम ने डूंगर कॉलेज टीम को मात दी। पुरुष रस्साकशी प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह धोनी टीम ने मेजर ध्यान चंद टीम को हराकर विजेता बनी।

प्रतियोगिताओं का आयोजन एमजीएसयू स्पोर्ट्स बोर्ड तथा डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर की ओर से इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सामने खुले मैदान में किया गया। रेफरी की भूमिका पुरषोत्तम रंगा, श्याम सुंदर हर्ष और हितेंद्र मारू द्वारा निभाई गई। एनएसएस प्रभारी उमेश शर्मा तथा स्पोर्ट्स विभाग से सूर्य प्रकाश पुरोहित व लक्ष्मीनारायण व्यास का विशेष सहयोग रहा।

MGSU- Saina Nehwal team beat PT Usha team in handkerchief snatch

MGSU- Saina Nehwal team beat PT Usha team in handkerchief snatch