Samachar Seva

Mission Patrkarita

जनसुनवाई में हाथोहाथ स्वीकृत हुई वृद्ध मेघाराम पेंशन

Megharam,s Old age pension was approved in public hearing

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जनसुनवाई में हाथोहाथ स्वीकृत हुई वृद्ध मेघाराम पेंशन, पूगल के ग्राम पंचायत सभागार में आयोजित उपखंड स्तरीय जनसुनवाई में पूगल के 64 वर्षीय मेघाराम पुत्र रूपाराम की वृद्धावस्था पेंशन हाथोहाथ स्वीकृत हुई।

कलक्‍टर भगवती प्रसाद कलाल की मौजूदगी में हुई इस जनसुनवाई में वृद्ध मेघाराम ने बताया कि पूर्व में उसने गत वर्ष 7 अगस्त को पेंशन के लिए आवेदन किया था,

लेकिन जन आधार में सही जानकारी दर्ज नहीं हो पाने के कारण यह आवेदन निरस्त हो गया था।

मेघाराम ने बताया कि उसने गुरुवार की जनसुनवाई में आवेदन किया और ईमित्र के माध्यम से जन आधार कार्ड की त्रुटि सुधार के बाद उसकी पेंशन स्वीकृत कर दी गई।