Loading Now

updates

माणक कोचर टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के सचिव बने, अध्यक्ष का चुनाव आज

Manak Kochhar becomes Secretary of Tax Consultant Association, President's election today

बीकानेर, (समाचार सेवा)। माणक कोचर टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन के सचिव बने, अध्यक्ष का चुनाव आज, सीए माणक कोचर को बीकानेर टैक्स कंसल्टेंट एसोसिएशन निर्विरोध सचिव निर्वाचित घोषित किया गया है।

संघ के प्रवक्ता एडवोकेट मदन मोहन व्यास ने बताया कि एसोसिएशन के अध्‍यक्ष पद का चुनाव आज शनिवार 28 अगस्‍त को रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय परिसर में होगा। मतदान शनिवार दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक किया जा सकेगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट बिशन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिये गणेश शर्मा, सफी मोहम्मद तथा अजय व्यास चुनाव मैदान में हैं। सचिव पद के लिये एक ही नामांकन आने से सीए माणक कोचर को निर्वाचित सचिव घोषित किया गया।

संघ के अध्यक्ष सीए जे डी चूरा ने सभी सदस्यों से सक्रिय योगदान की अपील की है।

Share this content:

You May Have Missed