Loading Now

updates

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों को बड़ी राहत:  रेलवे ने 55 जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए 147 अतिरिक्त डिब्बे

Major relief for passengers during summer holidays Railways adds 147 extra coaches to 55 pairs of trains.

बीकानेर, लालगढ़ और श्रीगंगानगर रूट की कई प्रमुख रेलसेवाओं में भी हुआ विस्तार

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भारी भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा 55 जोड़ी रेलसेवाओं में विभिन्न श्रेणियों के कुल 147 डिब्बों की अस्थायी तौर पर बढ़ोतरी की जा रही है। इससे ग्रीष्मकालीन अवकाश में यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए जुलाई और अगस्त माह (01.07.26 से प्रारंभ) के लिए यह अस्थायी व्यवस्था की गई है। ट्रेनों में यात्रियों की मांग के अनुसार थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान (स्लीपर) और साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए गए हैं।

बीकानेर व लालगढ़ से चलने वाली इन ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे

स्थानीय यात्रियों और लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए बीकानेर से जुडी निम्नलिखित ट्रेनों में डिब्बों की विशेष बढ़ोतरी की गई है। इनमें बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर (22464/22463): 1 थर्ड एसी, 1 स्लीपर व 1 साधारण श्रेणी डिब्बा (जुलाई माह के लिए)। लालगढ़-दिल्ली सराय-लालगढ़ (22471/22472): 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर डिब्बा। बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस (04711/04712): 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर डिब्बा। बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस (22473/22474): 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर डिब्बा। बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर (12495/12496): 1 थर्ड एसी व 1 स्लीपर डिब्बा।

बीकानेर-साईंनगर शिरडी (04715/04716): 1 थर्ड एसी और 1 स्लीपर डिब्बा। श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के यात्रियों को भी फायदा: बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ से संचालित होने वाली प्रमुख रेलसेवाओं में भी डिब्बों का इजाफा किया गया है। श्रीगंगानगर से अम्बाला, बठिंडा, दिल्ली, पुरी और तिरूच्चिराप्पल्लि जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर, थर्ड एसी और साधारण कोच बढ़ाए गए हैं। हनुमानगढ़-जयपुर (04705/04706) और हनुमानगढ़-श्रीगंगानगर (54751/54752) स्पेशल रेलसेवा में 4-4 साधारण श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की गई है।

प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों को भी मिली राहत:

इनके अलावा रेलवे ने जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर सिटी, जैसलमेर, हिसार और भिवानी से संचालित होने वाली अमृतसर, सियालदाह, साबरमती, सोलापुर, इंदौर, वाराणसी और दादर जैसी लंबी दूरी की प्रमुख 55 रेलसेवाओं में भी कोच बढ़ाए हैं। इस निर्णय से यात्रियों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान अपनी यात्रा सुगमता से पूरी करने में मदद मिलेगी। यात्री अपनी यात्रा की तिथि के अनुसार इन अतिरिक्त डिब्बों में आरक्षण का लाभ उठा सकते हैं।

Share this content:

You May Have Missed