Samachar Seva

Mission Patrkarita

रूपा पकड़ी गई रुपयों के साथ

maid rupa arrested with money

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) रूपा पकड़ी गई रुपयों के साथ, कोटगेट थाना पुलिस ने रानी बाजार में पंचमुखा हनुमान मंदिर के पास एक घर में बुजुर्ग महिला पर लकड़ी की थापी से हमला कर रुपये गहने चुराने के आरोप में कामवाली बाई रूपा देवी को हिरासत में लिया है।

रानी बाजार निवासी 62 वर्षीय प्रेमलता गहलोत पत्‍नी देवकिशन माळी ने गुरुवार रात 8 बजे दर्ज कराये मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी कामवाली बाई रूपा देवी ने गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे उस पर लकड़ी की थापी सिर पर चोट मारी।

जिससे वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी रूपा उसके घर से डेढ़ लाख रुपये, सोने-चांदी के गहने चुरा कर ले गई। परिवादिया के अनुसार बाद में पड़ौसियों ने बेहोशी व घायल अवस्‍था में पीडि़ता को अस्‍पताल में इलाज के लिये भर्ती कराया।

थानाधिकारी गोविन्‍द सिंह ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पीडिता प्रेमलता की पोती का शुक्रवार को नामकरण संस्‍कार तय हुआ।

इसी के कारण घर में गहने व रुपये रखे हुए थे। पति देवकिशन तथा बेटा बहू घर पर नहीं थे। इसी दौरान रूपा देन कांड कर दिया।