Samachar Seva

Mission Patrkarita

हनुमानजी के मंदिर में किया गदा का पूजन

Mace was worshiped in Hanumanji's temple123

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)हनुमानजी के मंदिर में किया गदा का पूजन, शरद पूर्णिमा पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में हनुमान जी के पूजन के साथ गदा का पूजन किया गया। दिव्य गदा पूजन के साथ एकल लड्डू की प्रसादी का भोग लगाया गया।

भारतीय संस्कृति एवम् सनातन सार्वभोम महासभा, श्री विप्र महासभा, ब्राह्मण अंतरराष्ट्रीय संगठन की ओर से यह पूजन किया गया। पूजन में पंडित योगेंद्र कुमार दाधीच की  अगवाई में आश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान किया गया।

अनुष्ठान में चित्रकूट से पधारे स्वामी तपेश्वरानन्द जी महाराज, श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के मुख्य पुजारी शंकर सेवग पूजन, संपत दायमा हनुमान मंदिर के पुजारी बुलाकी सेवग, पुजारी नवरतन सेवग द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ शृंगारित दिव्य गदा का पूजन किया गया।

इक्कीस दीपकों की दिव्य महाआरती की गई। पूजन व वेदिक मंत्रोचार श्री राम देराश्री बुलाकी पुजारी ने किया।