Samachar Seva

Mission Patrkarita

फायर वर्क्स के अस्थाई अनुज्ञा पत्र आवंटन के लिए लॉटरी शुक्रवार को

Lottery for allotment of temporary permit of fire works on Friday

बीकानेर, (समाचार सेवा) फायरवर्क्स के अस्थाई अनुज्ञापत्र आवंटनके लिए लॉटरी शुक्रवार को, फायर वर्क्स के अस्थाई अनुज्ञा पत्र देने के लिए शुक्रवार 29 अक्टूबर को सायं 5 बजे अम्बेडकर भवन में लॉटरी के माध्यम अस्थाई दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

बीकानेर शहरी क्षेत्र में अस्थाई फायर वर्क्स की दुकानों को खुले मैदानों जैसे एम एम खेल मैदान नयाशहर थाने के पास, बीकानेर, ग्रामीण हाट जेएनवी कोलोनी, जवाहर स्कूल के पश्चित में स्थित निगम की भूमि में अस्थाई दुकानें स्थापित करने के लिए अनुज्ञा पत्र जारी किये जाएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर अरूण प्रकाश शर्मा ने बताया कि लॉटरी निकालने के लिए 4 अधिकारियों की संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (सिटी ) अध्यक्ष, यूआईटी सचिव, नगर निगम उपायुक्त व कोषाधिकारी बीकानेर सदस्य होंगे।