Samachar Seva

Mission Patrkarita

मुझको भी तो लिफ्ट करा दे…

sunita gour with ashok gahalot

सुनीता गौड़ ने बीकानेर पूर्व से की दावेदारी

बीकानेर (समाचार सेवा)। मुझको भी तो लिफ्ट करा दे…, शहर जिला माहिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरने की दावेदारी पेश की है।

sunita gour with motilal bora

sunita gour with motilal bora

श्रीमती गौड ने इस संबंध में नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरिष्‍ठ नेताओं अशोक गहलोत, मोतीलाल बोरा, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्‍ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव, स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य गिरिजा व्यास, अम्बिका सोनी, शाकिर राजस्थान सहप्रभारी काजी निज्जामुदिन, से मुलाकात की है।

sunita gour with sushmita

sunita gour with sushmita

श्रीमती गौड ने वरिष्‍ठ नेताओं को अपने द्वारा गत वर्षों में बीकानेर में किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी पेश की है।

शहर कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीमती गौड़ ने बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में महिला के सामने महिला उम्मीदवार उतारने का पक्ष रखते हुए बताया कि बीकानेर पूर्व की भाजपा से विधायक सिद्धि कुमारी पिछले दस वर्षों से जनता से नहीं मिली हैं।

sunita gour with ambika soni

sunita gour with ambika soni

यह विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यो से पीछड़ा हुआ है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी द्वारा महिला उम्मीदवार को टिकट दी जाती है तो जीत सुनिश्चित है।

ज्ञात रहे छः न्याति ब्राह्मण समाज ने भी बीकानेर पूर्व क्षेत्र से ब्राहमण उम्‍मीदवार उतारने की मांग कांग्रेस से की हुई है।

sunita gour with girija vyas

sunita gour with girija vyas

छः न्याति ब्राह्मण समाज के मोहन लाल जाजड़ा एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के विश्वनाथ शर्मा सहित गत दिनों विप्र फाउंडेशन के राष्‍ट्रीय संयोजक सुशील ओझा एवं राष्‍ट्रीय अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी,

संगठन के विनोद अमन ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को प्रदेश में 40 सीट ब्राह्मण समाज को टिकट देने की मांग का ज्ञापन भी दिया हुआ है।