Samachar Seva

Mission Patrkarita

पीटीईटी आवेदन हेतु 2 जुलाई तक अंतिम अवसर

dungar

बीकानेर, (samacharseva.in)। पीटीईटी  आवेदन हेतु 2 जुलाई तक अंतिम अवसर,  सम्भाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय द्वारा आयोजित दो वर्षीय बीएड  एवं चार वषी्रय बीए बीएड/बीएससी बीएड समेकित पाठ्यक्रम में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन करते हुए दो जुलाई तक एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। 

समन्वयक डॉ. जी.पी. सिंह ने बताया कि सम्बन्धित अभ्यर्थी पीटीईटी-2020 की अधिकृत वैबसाईट www.ptetdcb2020.com एवं www.ptetdcb2020.com पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।  पीटीईटी परीक्षा की संभावित तिथि 16 अगस्त है।   साथ ही पूर्व में भरे गये आवेदन पत्रों के लिए आॅनलाईन संशोधन की अन्तिम तिथि भी दो जुलाई तक बढाई जाती है।  डाॅ. सिंह ने बताया कि यह अन्तिम अवसर है तथा इसके पश्चात् अभ्यर्थियों को कोई अवसर नहीं दिया जायेगा।