महाराजा गंगासिंह विवि का इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल आह्वान 2022 संपन्न
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। लक्ष्मी चौधरी मिस व हेमंत शर्मा बने मिस्टर एमजीएसयू, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर में आयोजित तीन दिवसीय इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल आह्वान 2022 के अंतिम दिन छात्रा लक्ष्मी चौधरी को मिस एमजीएसयू तथा हेमंत शर्मा मि. एमजीएसयू चुना गया।

Maharaja Ganga Singh University’s Inter College Youth Festival Awahan 2022 concluded
समापन समारोह में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, क्षत्रिय महासभा बीकानेर के अध्यक्ष करण सिंह सिसोदिया अतिथि के रूप में शामिल रहे। छात्र संघ के अध्यक्ष लोकेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष दीपिका शर्मा व महासचिव योगेश हर्ष ने अतिथियों का सम्मान किया।
एमजीएसयू की मीडिया प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि फेस्टिवल में दौरान आयोजित 51 स्पोर्ट्स गतिविधियां और 12 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 80 से अधिक स्थानों पर रहकर एमजीएसयू ने चल वैजयंती पर कब्जा जमाया।
वहीं युगल नृत्य में डूंगर कॉलेज ने बाजी मारी। ग्रुप डांस में एमजीएसयू के विद्यार्थी विजेता रहे। उन्होंने बताया कि रस्साकशी में द्वारका फिजिकल टीटी कॉलेज नाल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी तो वहीं लड़कियों में एमजीएसयू बीकानेर की टीम प्रथम रही।

Maharaja Ganga Singh University’s Inter College Youth Festival Awahan 2022 concluded.
डॉ. मेघना ने बताया कि व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में ऐश्वर्या, लक्ष्मी, स्नेहा, पवन गहलोत, लक्ष्मी, मुकेश, राहुल बिश्नोई, सुहानी दीक्षित, रजत वर्मा, राम कुमार भदाणी, अंशुमान टाक, आंचल सोनी, प्रद्युमन सिंह, परिणीता, शैलेश आचार्य, कृतिका दाधीच, सूरज कुमार, दुर्गा प्रजापत विजेता रहे।
समारोह का संचालन सांस्कृतिक आयोजन प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने किया। स्वागत डॉ. लीला कौर ने किया। कुलसचिव अरुण प्रकाश शर्मा ने आभार जताया। कार्यक्रम में डॉ. अनिल कुमार दुलार, डॉ. सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, प्रो. राजाराम चोयल, डॉ. धर्मेश हरवानी, डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, डॉ. गौतम मेघवंशी, डॉ. प्रभुदान चारण व अतिथि शिक्षक शामिल रहे।
















