Samachar Seva

Mission Patrkarita

कृष्णा स्पोर्टस  बना अण्डर-16 क्रिकेट का चैम्पियन 

Krishna Sports became the champion of Under-16 cricket

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिलास्तरीय अण्डर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कृष्णा स्पोर्टस ने सिडाना स्पोर्टस को 4 विकेट से हराकर जीत लिया है। जिला क्रिकेट संघ बीकानेर के तत्वाधान में सादूल क्लब क्रिकेट मैदान मे खेला गए इस मैच में कृष्णा स्पोर्टस अण्डर-16 क्रिकेट का चैम्पियन घोषित हुआ।

संघ सचिव रतन सिंह ने बताया कि सोमवार को हुए फाइनल मैच में सिडाना स्पोर्टस पहले खेलते हुऐ 37 ओवर मे 123 रन बनाए और पूरी टीम आऊट हो गई। इसमें हमेन्त तेजी ने 34 रन, कुश भादू 21 रन, व उदयवीर गहलोत ने भी 21 रन बनाये। वहीं कृष्णा स्पोर्टस के गुरुमान सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिये।

योगश व अयन ने भी 2-2 विकेट लिये। संघ के प्रवक्ता शंकर सेवग ने बताया कि लक्ष्‍य का पीछा करती कृष्णा स्पोर्ट्स ने 29 ओवर मे 6 विकेट पर 124 रन बनया। इसमें शरद सुथार ने 40 रन, पवन कुमार 21 रन, रोबिन जांगल ने 18 रन बनाये। सिडाना स्पोर्टस के वाजिद अली ने 4 विकेट व यश व अब्दूल ने एक एक विकेट लिया।