Samachar Seva

Mission Patrkarita

कर्मचारी नेता का राजकुमार चूरा का अभिनंदन

karmachaaree neta ka raajakumaar choora ka abhinandan

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कर्मचारी नेता का राजकुमार चूरा का अभिनंदन, स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय (एसकेआरयू) बीकानेर के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार चूरा का अभिनंदन समारोह बुधवार को स्‍थानीय सूरदासाणी बगेची में आयोजित किया गया।

राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग के नेतृत्व में 21 संस्थाओं द्वारा आयोजित इस समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने चूरा का शॉल ओढाकर, श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंट कर अभिनंदन किया।

अभिनंदन पत्र का वाचन सहायक निदेशक जनसंपर्क हरिशंकर आचार्य ने किया। संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

समारोह में महेश व्यास, राजेंद्र जोशी, बी. जी. बिस्सा, पवन कस्वां, जे.डी. चूरा, शंकरलाल चूरा, सुभाष जोशी, दिनेश कुमार चूरा, भंवर पुरोहित, दिनेश चंद्र सक्सेना, कृष्ण चंद्र पुरोहित, गिरिराज जोशी, डॉ. बिट्ठल बिस्सा,

कन्हैयालाल व्यास, उमेश चूरा, गोपाल चूरा, दीनदयाल व्यास, गिरिराज बिस्सा, अमित चूरा, बृजगोपाल जोशी आदि मौजूद रहे।