Samachar Seva

Mission Patrkarita

न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने फहराया तिरंगा

बीकानेर, (samacharseva.in)। न्यायाधीश मदनलाल भाटी ने फहराया तिरंगा, जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के अध्‍यक्ष मदनलाल भाटी ने स्‍वतंत्रता दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में आयोजित समारोह में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्‍होंने प्राधिकरण परिसर में पौधरोपण महा अभियान का भी शुभारंभ किया।

अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश व प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि पौधरोपण अभियान जिलेभर में 23 अगस्त चलेगा। जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा सेशन न्यायाधीश चक्रवर्ती महेचा द्वारा भ्रष्टाचार निवारण प्रकरण अधिनियम न्यायालय तथा न्यायाधीश ओमप्रकाश शर्मा द्वारा श्रम न्यायालय में हैंड सेनेटाईजर मशीन का उद्घाटन किया गया। उक्त हैंड सेनेटाईजर मशीन बार एसोसिएशन के द्वारा अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने भेंट की।