Samachar Seva

Mission Patrkarita

पत्रकार अशोक माथुर का निधन, मेडिकल कॉलेज को सौंपी पार्थिव देह

Journalist Ashok Mathur dies, body handed over to medical college 14BKN PH-3

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार अशोक माथुर का रविवार देर रात जयपुर में निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। आठ अगस्त 1952 को जन्में माथुर पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे।

उनके निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर छा गई। माथुर के परिजन उनकी पार्थिव देह लेकर जयपुर से दोपहर बाद लगभग 3 बजे बीकानेर पहुंचे। पत्रकार माथुर द्वारा देहदान का संकल्प लिया हुआ था। इसे ध्यान रखते हुए उनकी देह सोमवार शाम लगभग 4 बजे सरदार पटेल मेडिकल कालेज को सुपुर्द कर दी गई।

माथुर लोकमत के संपादक रहे। वे हमेशा पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। बीकानेर के अनेक पत्रकारों के उनके नेतृत्व में पत्रकारिता की शुरुआत की। निष्पक्ष पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी पहचान बनाई। माथुर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों के जानकार और प्रखर वक्ता थे।