Loading Now

updates

जेठानंद व्‍यास ने पहना भाजपा का दुपट्टा

Jethanand Vyas wore BJP's scarf

NEERAJ JOSHI बीकानेर (समाचार सेवा) जेठानंद व्‍यास ने पहना भाजपा का दुपट्टा, हिंदूवादी नेता और हिन्‍दू जागरण मंच के प्रांत कार्यकारणी सदस्य जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जन्‍माष्‍टमी के पर्व के दिन भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण कर ली है।

शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य ने भाजपा बीकानेर संभाग कार्यालय में हुए समारोह में व्‍यास को पार्टी का पार्टी दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल किया। अस अवसर पर शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य ने कहा संघ निष्ठ जेठानंद व्यास के भाजपा ने शामिल होने से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को व्यास के अनुभव का लाभ मिलेगा।

महामंत्री मोहन सुराणा ने कहा जेठानंद व्यास के भाजपा में शामिल होने से शहर की पूर्व व पश्चिम विधानसभा में पार्टी की जीत निश्चित होगी। इस अवसर पर भाजपा शहर जिला महामंत्री श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष विजय उपाध्याय, मंत्री मनीष सोनी, कैलाश भार्गव,कमल आचार्य, शैलेश गुप्ता उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed