Samachar Seva

Mission Patrkarita

जलेबी व कचोरी के नमूनों की होगी जांच

Jalebi and Kachori samples will be tested

बीकानर, (समाचार सेवा) जलेबी व कचोरी के नमूनों की होगी जांच, जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर में जलेबी व कचोरी के नमूनों की जांच की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. मीणा ने बताया कि कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्य नमूनीकरण का कार्य किया गया।

उन्‍होंने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत अंबेडकर सर्किल से दो दुकानों पर औचक जांच की गई तथा जलेबी व कचोरी के नमूने एकत्र किए गए जबकि नापासर मे डेयरी से दूध के नमूने संग्रहित किए गए।

नमूनों की जांच जनस्वास्थ्य प्रयोगशाला में की जाएगी तथा परिणाम अनुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, सुरेंद्र कुमार, डेंटल हाइजीनिस्ट संजय शर्मा तथा सुखदेव शामिल रहे।

डॉ. मीणा ने बताया कि बारिश के मौसम में आमजन को भी खाद्य पदार्थों के सेवन से पहले स्वच्छता की जांच अवश्य करनी चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि मानसून बारिश के दौरान कचौड़ी-जलेबी सभी लोगों की पसंद होते है लेकिन उसकी गुणवत्ता सही ना हो तो पेट की बीमारियों के लिए भी यही मौसम ज्यादा जिम्मेदार बनता है।

इसे ध्यान में रखते हुए मिष्ठान व नमकीन विक्रेताओं को शुद्धता व स्वच्छता का ध्यान रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों अनुसार खाद्य निर्माण के निर्देश दिए गए हैं।