बीकानेर, (samacharseva.in)। जगदीश पेड़ीवाल को बीकानेर कच्ची आढ़त व्यापार संघ का पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। बुधवार को बीकानेर कृषि उपज मंडी में श्री कच्ची आढ़त व्यापार संघ के कार्यालय में हुई साधारण सभा में नोपाराम जाखड़ ने जगदीश पेड़ीवाल को पुनः अध्यक्ष पद बनाये जाने की अनुशंसा की।

Jagdish Pediwal again becomes chairperson of Kachri Aadhat Trade Association
सदन में उपस्थित सभी व्यापारियों ने पेड़ीवाल के तीन साल के ऐतिहासिक कार्यकाल को देखते हुवे ध्वनि मत से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित करने पर अपनी सहमति जताई। पेड़ीवाल ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि वे अनाज मंडी के व्यापारी वर्ग की आवाज उठाने व मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। संघ के मंत्री नंदकिशोर राठी ने बताया कि सभा में मंडी के अन्दर बोली व्यवस्था की चर्चा की गई।
साधारण सभा में कच्ची आढ़त व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल सेठिया, कोषाध्यक्ष जयदयाल डूडी, चेतराम थालोड़, नोपाराम जाखड़, ओमप्रकाश धारणिया, सिताराम जाखड़, नन्दकिशोर राठी, भागीरथ जाखड़, भवंर गोरछिया, मनोहरलाल सियाग, सतीश खत्री, सुरेश राठी, हनुमानराम भादू , सिताराम सियाग, रामेश्वलाल जाखड़, राधेश्याम तर्ड, रामलाल बोथरा, भागीरथ कुकणा, श्यामसुन्दर तावणिया, भागीरथ सारस्वत, जगदीश लेघा, पुनचन्द सारण इत्यादि व्यापारीगण उपस्थिति रहे।
















