ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखना जरूरी – डॉ. बी. डी. कल्‍ला

It is necessary to preserve the historical heritage - Dr. B. D. Kalla
It is necessary to preserve the historical heritage - Dr. B. D. Kalla

बीकानेर, (समाचार सेवा)। ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखना जरूरी – डॉ. बी. डी. कल्‍ला, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने शुक्रवार को जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट, शीतला गेट तथा गोगागेट के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया।

पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग द्वारा इन दरवाजों का सौन्दर्यकरण किया है। इन पर आकर्षक लाइटिंग की गई है, छतरियां भी बनाई गई हैं। इस अवसर पर डॉ. कल्‍ला ने कहा कि पाँच सौ से अधिक वर्ष पुराने बीकानेर शहर की ऐतिहासिक विरासत को संजोए रखना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में जस्सूसर गेट, नत्थूसर गेट और गोगागेट के एक-एक दरवाजे थे। बाद में तीनों दरवाजों को त्रिपोलिया बनाया गया। डॉ. कल्‍ला ने शुक्रवार सुबह 10 बजे सबसे पहले जस्सूसर गेट के सौंदर्यकरण कार्य का लोकार्पण किया।

इसके बाद नत्थूसर गेट, शीतला गेट तथा अंत में गोगागेट के सौन्‍दर्यकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष डीपी पच्चीसिया, रमेश अग्रवाल, एडीएम सिटी, यूआईटी सचिव, पुरातत्व विभाग के वृत्त अधीक्षक सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।