Loading Now

updates

अन्तरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर बालकृष्ण पुरोहित सम्मानित

International power lifter Balakrishna Purohit honored

प्रस्‍तुति धीरज जोशी,

बीकानेर, (samacharseva.in) अन्तरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर बालकृष्ण पुरोहित सम्मानित, अन्तरराष्ट्रीय पावर लिफ्टर बालकृष्ण पुरोहित का सम्‍मान रविवार को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित औझा सत्संग भवन में ऊर्जा मंत्री डॉ. बी डी कल्ला ने किया। बारहगुवाड़ चौक की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. कल्ला ने कहा कि पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर वर्ल्ड चैम्पियन बालकृष्ण ने बीकानेर का नाम रोशन किया है।

कार्यक्रम में पार्षद दुर्गादास छंगाणी, पावर लिफ्टर बालकृष्ण के पिता चन्द्रप्रकाश पुरोहित, के. के. छंगाणी, विक्रम बिस्सा,  बीकानेर खेल सचिव शकील अहमद, पहलवान नू महाराज,  सरला देवी पुरोहित, राधा देवी पुरोहित, प्रांजल पुरोहित, लक्ष्मी व्यास, श्री व्यास, यशवंत व्यास, जयशंकर चुरा, हुकमचंद ओझा, ईश्वर महाराज, अमरचंद व्यास, अशोक छंगाणी,

कालू महाराज पुरोहित, ललित छंगाणी, पंकज कल्ला, मदन मास्टर, महेश ओझा, झवरसा ओझा, डॉ. विजय शंकर बोहरा, भगवानदास छंगाणी, मुन्ना भादाणी, मनोज पेंटर, सत्तू भा, विजय शंकर किराडू, किशन ओझा घंटी, शिव शंकर जोशी आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed