Samachar Seva

Mission Patrkarita

हरिरामपुरा मोहल्‍ले में चलाया सघन पौधरोपण अभियान

Intensive plantation campaign launched in Harirampura locality

बीकानेर, (समाचार सेवा)। हरिरामपुरा मोहल्‍ले में चलाया सघन पौधरोपण अभियान, हरिरामपुरा मोहल्‍ला में रविवार को सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मोहल्ले वासियों ने मोहल्‍ले में खेजड़ी, आम जामुन, बड़ आदि पौधे रोपे तथा पौधों की सुरक्षा के लिये उनके चारों और लोहे की मजबूत जाली लगाई।

समारोह में यूके प्रवासी नरेन्‍द्र ओझा ने क्षेत्र में अधिकाधिक पौधे लगाने व उनके संरक्षण करने का आव्‍हान किया। पौधरोपण अभियान में मेघराज गोदारा, चंपालाल ओझा, मदन लाल ओझा, छगनलाल ओझा,  भागीरथ ओझा, गणेश ओझा, मुरलीधर ओझा,

गौरी शंकर तावनियां, बाबूलाल सारस्वा, चांदरत्न ओझा, परमेश्वर ओझा, रामपाल ओझा, बद्री ओझा, महेश ओझा, अशोक सारस्वा, महावीर ओझा, मनोज ओझा, नागरमल ओझा,  संजय तावानियां, रोहित तावानियां, अशोक ओझा, निरंजन ओझा, माधव ओझा आदि शामिल रहे।