Loading Now

updates

विधायक कोष से नवनिर्मित कक्ष और बरामदे का लोकार्पण

Inauguration of newly constructed room and verandah from MLA fund

बीकानेर, (समाचार सेवा)। विधायक कोष से नवनिर्मित कक्ष और बरामदे का लोकार्पण, शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को प्रताप बस्ती के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधायक कोष से नवनिर्मित कक्ष और बरामदे का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर डॉ. कल्‍ला ने बताया कि इस स्कूल के कक्षा कक्ष और बरामदे के निर्माण पर 6 लाख रुपए व्यय किए गए हैं।

उन्होंने विद्यालय की चारदीवारी और शौचालय निर्माण के लिए तकमीना बनाकर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रताप बस्ती का यह स्कूल उनके द्वारा वर्ष 1980 में स्थापित करवाया गया था।

आज यह उच्च माध्यमिक स्कूल के रूप में क्रमोन्नत हो चुका है। स्कूल के विकास में योगदान देने वाले भामाशाहों तथा मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद शिव शंकर बिस्सा, प्रधानाध्यापिका सीमा वर्मा, मुकेश गुप्ता, जे.पी. अरोड़ा, प्रफुल्ल हटीला, देवी सिंह, ज्योति प्रकाश रंगा आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed