Samachar Seva

Mission Patrkarita

सर्वोदय बस्ती में सड़क और हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण

Inauguration of newly constructed road and high mast light in Sarvodaya Basti

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)।  सर्वोदय बस्ती में सड़क और हाईमास्ट लाइट का लोकार्पण, सर्वोदय बस्ती में टैक्सी स्टैंड के पास स्थित राजीव गांधी पार्क में हाई मास्क लाइट और क्षेत्र में डामर एवं सीसी सड़क निर्माण कार्य का लोकार्पण रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि शहर के सभी वार्ड क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम आयुक्त गोपाल राम बिरडा ने बताया कि निगम द्वारा प्रत्येक वार्ड में दो-दो मिनी हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई हैं। आगामी समय में आवश्यकता के अनुसार और अधिक हाई मास्ट लाइटें लागवाई जाएंगी। पार्षद जावेद पडिहार ने आभार जताया।