Samachar Seva

Mission Patrkarita

नव सृजित ग्राम पंचायत मढ़ के भवन का उद्घाटन

Inauguration of building of newly created Gram Panchayat Madh

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नव सृजित ग्राम पंचायत मढ़ के भवन का उद्घाटन, कोलायत पंचायत समिति की नव सृजित ग्राम पंचायत मढ़ के 35 लाख रूपये की लागत से बनाये जा रहे ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन शनिवार को ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने किया।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जिस गांव में ग्राम पंचायत बनती है वहां स्वतः ही विकास के मार्ग खुल जाते हैं। उन्होंने कहा कि मढ़ ग्राम पंचायत के फीडर को अलग किया जाएगा और क्षतिग्रस्त लोहे के बिजली के पोल बदले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि मढ़ उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार कक्षा कक्षों का निर्माण डीएमएफटी फण्ड से करवाया जाएगा। इसके प्रस्ताव शीघ्र ही जिला प्रशासन को दिया जायेगा।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मारवाड़ क्षेत्र जनजाति विकास बोर्ड की कीर्ति सिंह भील, हुकमाराम नायक, पूर्व सरपंच रामदयाल पंवार ने भी विचार रखे।