Samachar Seva

Mission Patrkarita

दिवाली पर रेल में रिजर्वेशन कराना है तो ये पढ़ लो

If you want to book train reservations for Diwali, read this.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर मंडल के आरक्षण केन्द्रों पर के दिवाली के दिन केवल एक शिफ्ट में आरक्षण कार्य होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर दीपावली के दिन मंगलवार 21 अक्‍टूबर को बीकानेर, लालगढ़, सूरतगढ़, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, सिरसा, हिसार, भिवानी, सादुलपुर, चूरू आरक्षण केन्द्रों पर केवल एक शिफ्ट में 08:00 बजे से 14:00 तक आरक्षण कार्य किया जायेगा।

इस सम्बन्ध में बीकानेर मंडल के यात्रियों से अनुरोध है, कि उक्त सूचना को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा हेतु आरक्षण समय से करवायें। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक  बीकानेर