Samachar Seva

Mission Patrkarita

जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा : डॉ. बुलाकीदास कल्ला

I will live up to the public's trust Dr. Bulakidas Kalla.

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा : डॉ. बुलाकीदास कल्ला, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. बुलाकी दास कल्ला ने कहा कि अपने पहले निर्वाचन से अब तक उन्‍होंने हर दिन हर समय बीकानेर की जनता की सेवा के कार्य किए हैं।

आगे भी वे जनता के भरोसे पर एकदम खरे साबित होंगे। डॉ.कल्ला ने कहा कि वे सभी कौमों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि बीकानेर का विकास कराने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आगे भी वो बीकानेर के विकास के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि वो आमजन के भरोसे पर खरा उतरेंगे।

उनके हर सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। डॉ. कल्‍ला ने शुक्रवार को शहर के अनेक मोहल्‍लों में जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों ने डॉ.कल्ला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। साथ ही चुनावों में समर्थन और वोट देने का भरोसा भी दिलाया। डॉ.कल्ला गुरुवार के अपने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए।

अपने कार्यकाल में अब तक किए गए विकास कार्यों के नाम पर वोट मांगे। डॉ. कल्ला गुरुवार को डूडी पेट्रोल पंप के समीप नवनिर्मित विश्वकर्मा सर्किल के अनवारण कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर उन्होंने संतों से आशीर्वाद लिया। डॉ.कल्ला गोकुल सर्किल पहुंचे। जहां से रामदेवरा के लिए बसों की रवानगी कराई। इस मौके पर जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) सहित गणमान्य लोगों से मुलाकात की।

कल्ला ने सभी श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने बंगला नगर के वार्ड 21 में लोगों से मुलाकात की जन सम्पर्क किया। गोपेश्वर बस्ती, सर्राफा बाजार तेलीवाड़ा, आचार्य चौक के सुरणा मोहल्ले में नवनिर्मित सुराणा पंचायत भवन सहित कई स्थानों पर डॉ. कल्‍ला का लोगों ने स्‍वागत किया और वोट व समर्थन देने का वादा किया।