Samachar Seva

Mission Patrkarita

तूझे व तेरे बाप को खत्‍म कर दूंगा, मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता

I will finish you and your father, no one can harm me

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) तूझे व तेरे बाप को खत्‍म कर दूंगा, मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता, मुझे कालूराम कहते हैं, जेल में रहकर आया हूं। जो भी मुकदमे तूने मेरे खिलाफ कोर्ट में कर रखे हैं, उठा ले नहीं तो तूझे और तेरे बाप को खत्‍म कर दूंगा।

यह धमकी श्रीडूंगरगढ़ में गांव नया कल्‍याणसर निवासी कालूराम जायसवाल पुत्र कुम्‍भाराम ने बीकानेर में नत्‍थूसर गेट के बाहर लालीबाई बगेची निवासी दिव्‍या बरड़वा को दी है। नयाशहर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी कालूराम के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मामले की जांच हैड कांस्‍टेबल नरेश सिंह को सौंपी गई है। बीकानेर में लालीबाई बगेची की पास की निवासी दिव्‍या बरड़वा पत्‍नी कालूराम पुत्री नारायण लाल सुथार ने शनिवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी कालूराम ने कोठारी अस्‍पताल के पास इस वर्ष 12 जनवरी से 17 फरवरी के बीच उसे व उसकी बहन का कई बार रास्‍ता रोका, आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से आकर उनका रास्‍ता रोका है।

गाली गलौज की है। धमकियां देता है कि जो भी मुकदमें तूने मेरे खिलाफ कर रहे हैा। उनको कोर्ट में उठा ले नहीं तो तुझे व तेरे बाप को खत्‍म कर दूंगा, लोग मुझे कालूराम कहते हैं, जेल में रहकर आया हूं। मेरा कोई कुछ नहीं उखाड़ सकता।