Loading Now

updates

चारण समाज की नवप्रतिभाओं का किया सम्‍मान

Honored the talents of the Charan society

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) चारण समाज की नवप्रतिभाओं का किया सम्‍मान, मंडलीय चारण समाज की ओर से रविवार को शार्दूल गंज स्थित श्री करणी चारण छात्रावास में स्नेह मिलन एव प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में समाज की नवप्रतिभाओं, सरकारी सेवा में पदस्थ अधिकारी तथा समाज के जन प्रतिनिधियों का सम्‍मान किया गया।समारोह की मुख्य अतिथि महापौर सुशीला राजपुरोहित रहीं। अध्‍यक्षता करणी मंदिर निजी प्रन्‍यास के अध्यक्ष बादल सिंह देपावत ने की। विशिष्‍ट अतिथि आईआरपीएस सुरेंद्र सिंह बारहठ तथा प्रो. सुमित्रा चारण रहीं।

कार्यक्रम में नरसिंह दान बीठू, डॉ. कुलदीप सिंह बीठू, वार्डन गिरधारी दान ने युवाओं से समाज व देशहित में कार्य करने का आव्‍हान किया। कार्यक्रम में हेमराज  बिठू, भरत दान रत्नू, मदन सिंह दासौङी की सक्रिय भूमिका रही।

मंडलीय चारण समाज के अध्यक्ष भंवर दान देपावत, उपाध्यक्ष छैलू दान बिठू ने आभार जताया। संचालन शक्ति प्रसन्न बीठू ने किया

Honored-the-talents-of-the-Charan-society-1-300x158 चारण समाज की नवप्रतिभाओं का किया सम्‍मान
Honored the talents of the Charan society -1

Share this content:

You May Have Missed