Samachar Seva

Mission Patrkarita

सहायक कमाण्डर अनिल यादव का सम्मान किया

 Honored Assistant Commander Anil Yadav 

बीकानेर, (समाचार सेवा)। सहायक कमाण्डर अनिल यादव का सम्मान किया, बीएसएफ के सहायक कमाण्डर अनिल यादव का सेकण्ड कमाण्ड युनिट से 33 बटालियन बाड़मेर स्थानान्तरण होने पर शनिवार को मरूधर बीकाणा महासंघ की ओर से यादव का सम्‍मान किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि नरेन्द्र तोमर  रहे।  इस अवसर पर मरूधर बीकाणा महासंघ के अध्यक्ष श्माम तंवर ने कहा का यादव का सम्मान गौरव का क्षण रहा। समारोह में सुरेन्द्र कुमार बैरी ने साफा पहनाकर यादव का स्वागत। महासंघ के उपाध्यक्ष मालकोश जैन, पूर्व पीबीएम अधीक्षक डॉ. सतीश कच्छावा,

सेवानिवृत अधीक्षण अभियन्ता आईजीएनपी नरेन्द्र तोमर, महामंत्री सुरेन्द्र भार्गव ने शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। समारोह की अध्यक्षता एस के बैरी ने की।समारोह में रामकिशोर मेहरा, महफूज कोहरी, श्याम सिंह पडिहार आदि उपस्थित रहे।