गुंडा, रंगदार, एक्टॉसरोर्शनिस्ट रामकिशन जाट गिरफ्तार

Gunda, Rangdar, actosorist Ramkishan Jat arrested – SP
Gunda, Rangdar, actosorist Ramkishan Jat arrested – SP

प्रस्‍तुति सहयोग – धीरज जोशी

कानेर, (samacharseva.in)। गुंडा, रंगदार, एक्टॉसरोर्शनिस्ट रामकिशन जाट गिरफ्तार, बीकानेर पुलिस ने जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 04 पिस्टल व 105 कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में एक जामसर थाना क्षेत्र के मालासर गांव का निवासी रामकिशन जाट तथा दूसरा आरोपी देशनोक थाना क्षेत्र के गांव पलाना का निवासी रतन सिंह राजपूत है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णिया ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि गत दिनों नोखा में फायरिंग कर व्यापारी से फिरौती मांगने के मामले में बीकानेर सहित अजमेर व जोधपुर रेंज के कुछ स्थानों पर 007 नामक गैंग चलाने वाले अपराधी अशोक थालोड़ को गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी अशोक ने पुलिस पूछताछ में बीकानेर में अवैध हथियार सप्लाई करने की बात कबूल की। आरोपी थालोड़ से मिली सूचनाओं के आधार पर शुक्रवार 18 दिसंबर को जामसर बस स्टैंड के पास मालासर निवासी 24 वर्षीय रामकिशन जाट पुत्र भंवरलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी रामकिशन के पास से पुलिस ने 3 अवैध पिस्टल, एक रिवाल्वर व 105 कारतूस बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि जामसर थाना पुलिस ने इन्ही सूचनाओं के आधार पर पहले भी अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुक्रवार को जामसर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया आरोपी रामकिशन जाट आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी बीछवाल थाना, नई मंडी घड़साना पुलिस थाना व पुलिस थाना जामसर में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आरोपी रामकिशन इन मामलों में गिरफ्तार भी हो चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपी रामकिशन जाट रंगदारी के कार्यों को भी अंजाम देता रहा है।

वह वर्तमान में बरामद हथियारों का इस्तेमाल रंगदारी, वसूली के लिये कर सकता था। उन्होंने बताया कि जामसर थाना पुलिस ने पूर्व में भी अवैध हथियार रखने वाले तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर 3 पिस्टल बरामद की थी। सभी गिरफ्तार आरोपी एक दूसरे से संबंध रखने वाले रहे। हथियारों की सप्लाई का काम करते थे।

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बीकानेर में पिछले दो माह में आर्म्स एक्ट के 34 मुकदमें दर्ज हुए हैं। 42 आरोपी पकड़े। 61 हथियार जप्त किए गए हैं। साथ ही एनडीपीएस के तहत पिछले एक माह में 20 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इसमें 15 क्विंटल डोडा पोस्त, दो लाख नशीली टेबलेट जप्त की जा चुकी है।

पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर भगा आरोपी गिरफ्तार

अवैध हथियारों के खिलाफ चलाये जा हरे विशेष अभियान वज्र के तहत गंगाशहर  थाना पुलिस ने पलाना निवासी 26 वर्षीय रतन सिंह राजपूत पुत्र आशुसिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है।

गंगाशहर थानाधिकारी महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि आरोपी रतन सिंह इस वर्ष जनवरी माह में भीनासर चैक पोस्ट पर पुलिस नाकाबंदी में पुलिस गाड़ी को जानलेवा टक्कर मार कर भागने के प्रकरण में फरार चल  रहा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत करीब 10 प्रकरण दर्ज है।

यह आदतन सक्रिय अपराधी है। इसके अन्य मामलों में शामिल होने के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी को रिमांड पर लिया जाना है।