NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नाल एयरपोर्ट पर सीएम को दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार दोपहर बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचे।
यहां केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी, संभागीय आयुक्त उर्मिला राजोरिया, आईजी ओम प्रकाश ने मुख्यमंत्री शर्मा की अगवानी। गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
यहां से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से भानीपूरा पहुंचे। यहां हैलीपेड पर मुख्यमंत्री का खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक, ताराचंद सारस्वत कलेक्टर भगवती प्रसाद, एसपी तेजस्विनी गौतम,
पूर्व केंद्रीय मंत्री सी आर चौधरी, देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी, चंपालालगल गेदर, अनूपगढ़ नगरपालिका चेयरमैन प्रियंका बालान, वासुदेव चावला ने की अगवानी।