Samachar Seva

Mission Patrkarita

गोविन्द सिंह डोटासरा व टीकाराम जूली करेंगे बीकानेर कलेक्ट्रेट का घेराव

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’’ के तहत कलेक्ट्रेट का घेराव 30 जून

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। राजस्‍थसान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा तथा राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली 30 जून को बीकानेर पहुंचकर जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे।

कांग्रेस के “पीबीएम सुधारो जनआंदोलन” के तहत पीबीएम अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, संसाधनों की कमी तथा व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अब प्रदेश स्तर के नेता शामिल होंगे। गौरतलब है कि पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के तहत पिछले 15 दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है।

आंदोलनकारियों द्वारा अस्पताल प्रशासन, जिला कलेक्टर एवं संभागीय आयुक्त सहित संबंधित अधिकारियों को पीबीएम अस्पताल में सुधार हेतु 10 सूत्रीय मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपे गए, लेकिन आज तक किसी भी मांग पर संतोषजनक एवं ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

साथ ही अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच किसी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की अध्यक्षता में करवाई जायें। कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम में बीकानेर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण एवं आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।