Samachar Seva

Mission Patrkarita

गोविंद जोशी की पुस्‍तक का विमोचन 29 को जयपुर में

Govind Joshi's book release tomorrow in Jaipur

NEERAJ JOSHI (समाचार सेवा) बीकानेर। गोविंद जोशी की पुस्‍तक का विमोचन 29 को जयपुर में, बीकानेर निवासी शिक्षाविद व लेखक गोविंद जोशी की पंडित जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी जयपुर द्वारा प्रकाशित पुस्तक आजादी के दीवाने का विमोचन बुधवार 29 मार्च को राज्‍य स्‍तरीय समारोह में जवाहर कला केन्‍द्र जयपुर में किया जाएगा।

सुरभि संस्थान के सचिव दिनेश उपाध्याय ने बताया कि लेखक जोशी की इस पुस्तक का चयन राज्य स्तर पर अकादमी द्वारा किया गया है।

उन्‍होंने बताया कि अब तक श्री जोशी की 5 पुस्तकें खुश रहो अहले वतन, मेरी मिट्टी से भी खुशबू ए वतन आएगी, आजाद ही रहेंगे,

राजस्थानी भाषा की तीजी आंख अकल री, तथा सहेजने का सुख प्रकाशित हो चुकी है। वरिष्‍ठ साहित्यकार भवानीशंकर व्यास विनोद ने जोशी के सुयश पर प्रसन्‍नता जताई है।