Samachar Seva

Mission Patrkarita

राज्यपाल ने मिश्र ने किया भारत माता की जय का उद्घोष

Governor Shri Kalraj Mishra

जैसलमेर, (samacharseva.in)। राज्‍यपाल कलराज मिश्र कीजैसलमेर यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय सैनिकों ने राज्‍यपाल के साथ मिलकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी उद्घोष लगाएं।  

राज्यपाल ने यहां भारतीय सेना के वार म्यूजियम का अवलोकन किया। शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। आर्मी की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। साथ ही उन्‍हें ब्रिगेडियर द्वारा आर्मी की कैप पहनाई गई।  राज्यपाल ने सैनिकों के हालचाल जाने।

उन्‍हें नव वर्ष की अग्रिम बधाई दी।  जवानों ने मिश्र को टैंक संचालन और  विभिन्न तकनीकी पक्षों की जानकारी दी। अर्जुन टैंक सहित विभिन्न मोर्चो पर पराक्रम दिखाने वाले सैन्य उपकरण आदि से परिचित कराया।

राज्‍यपाल को अपे बीच पाकर प्रसन्‍न हुए सैनिकों ने कहा इसी तरह उनके बीच आकर हौसला बढ़ाते रहें।