बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर रियासत से बीएचयू की स्थापना के समय भेजा जाता था सालाना 14 हजार रुपये चंदा : प्रो. तेज कुमार माथुर, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू की स्थापना के समय महाराजा गंगा सिंह ने बीकानेर रियासत से 14 हजार रुपए सालाना चंदे के रूप में भेजने की बात अपनी ओर से की थी।

यह जानकारी इतिवासविद तेजकुमार माथुर ने गुरुवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के इतिहास विभाग द्वारा षष्टम महाराजा गंगा सिंह स्मृति व्याख्यान में महाराजा गंगा सिंह का शैक्षणिक अवदान विषय पर बीज वक्ता के रूप में अपने विचार रखते हुए बताई।
अध्यक्षयीय उद्बोधन में महाराजा गंगासिंह विवि के कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मदन मोहन मालवीय और महाराजा गंगा सिंह के प्रयासों से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का शुभारंभ हुआ किंतु दोनों ने ही कभी भी धर्म को शिक्षा के रास्ते में नहीं आने दिया और हर धर्म के व्यक्ति को उस विश्वविद्यालय से जोड़ने की बात कही।



