NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कोडमदेसर पैदल रवाना हुई यारियाँ लंगोटिया जय श्री भेरूनाथ बिग्रेड की युवा टीम, यारियाँ लंगोटिया जय श्री भेरूनाथ ब्रिगेड की युवा टीम शनिवार को छठी बार 51 फ़ीट ध्वजा लेकर कोडमदेसर भेंरू जी के लिए रवाना हुई। पुरानी गिन्नानी में टोकला हाउस के पास से रवाना हुई इस टीम को मोहल्ले वासियों ने माला साफ़ा और शोल पहनाकर विदा किया।
वार्ड पार्षद परमानंद गहलोत, ज़िला कांग्रेस प्रवक्ता विकास तंवर और डॉ लवली कपिल ने कूचेरा भेरूजी की जोत कर ध्वजा को युवा टीम के साथ रवाना किया। पुजारी यशपाल टाक ओर ओम टाक ने पैदल युवाओं व आगंतुको को त्रिपुंड तिलक कर आशीर्वाद दिया डीजे की धुन पर नाचते गाते मोहल्ले वासियों ने युवाओं का होसलां बढ़ाया। कार्यक्रम प्रभारी दीपक सेनी ने बताया कि अतिथियो ने पैदल जाने वाले वाले युवाओं को गलपट्टी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रेमरतन सेनी, बुलाकीराम गहलोत, विकास तंवर, हेमंत सेनी, निर्मल टाक, उमेश टाक, जसवंत गहलोत, जयकिशन गहलोत, हरीश गहलोत, त्रिभुवन गहलोत, राहुल गहलोत, वेदप्रकाश गहलोत, गोविंद टाक, कुलदीप सिंह गोड़, विशाल टाक, महेश गहलोत, रजत सोलंकी, मुकेश तंवर, कुकी बन्ना, ओजसवानी, सेजल, वंश, हर्षित, देवांश, भाग्यश्री, दृष्टि एवम भक्तगणों ने भागीदारी निभायी।

Friends left for Kodmadesar Langotiya Jai Shree Bherunath Brigade 111
















