शुक्रवार 9 अगस्त 2019-बीकानेर के समाचार

agriculture university-2
agriculture university bikaner

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। शुक्रवार 9 अगस्‍त 2019-बीकानेर के समाचार, बीकानेर जिले के समाचारों को समाचार सेवा की वेबसाइट पर एक साथ उपलब्‍ध कराने की तैयारी की गई है। यह समाचार बुलेटिन नियमित रूप से अपडेट होता रहेगा। इससे samacharseva.in के पाठक दिन में एक ही पोस्‍ट को अलग-अलग समय में खोलकर अपडेट समाचारों से अवगत हो सकेंगे।–समाचार सेवा

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

उन्नत खेत-खलिहानों से होगी देश की प्रगति-कटारिया

कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर का 16वां दीक्षांत समारोह संपन्न

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राज्य के कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग मंत्री लाल चंद कटारिया ने कहा कि देश की प्रगति का रास्ता खेत और खलिहान से होकर गुजरता है। ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है, जिसका खेती से सरोकार नहीं हो। कटारिया शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय बीकानेर के 16वें दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि खेती के सरोकार की भावना को ध्यान रखते हुए कृषि वैज्ञानिक खेती की नई तकनीकें इजाद कर रहे हैं और इनका लाभ किसान तक पहुंचा रहे हैं। अतिविशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा, राजस्व एवं उपनिवेशन राज्यमंत्री भंवरसिंह भाटी ने भविष्य में आने वाले भीषण जलसंकट के प्रति आगाह किया तथा कहा कि हमें पानी की कीमत समझनी होगी। विश्वविद्यालय के बोम सदस्य तथा हनुमानगढ़ विधायक विनोद कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय को कौशल एवं उद्यमिता विकास की दिशा में भी काम करना चाहिए।

चौधरी ने खाद्य उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। दीक्षांत अतिथि कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के सदस्य प्रो. ए. के. श्रीवास्तव ने कहा कि राजस्थान में जनसंख्या के मुकाबले में जल उपलब्धता बेहद कम है। ऐसे में हमें खेती के नए तरीके इजाफ करने होंगे।ज्ञान एवं नेशनल इनोवेशन फाउण्डेशन के संस्थापक पद्मश्री प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सरकार भी ऐसा मंच बनाए, जो निवेश, उद्यम और नवसृजन को जोड़ने का काम करें।

समारोह अध्यक्षत कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने  राज्यपाल एवं कुलाधिपति कल्याण सिंह के संदेश का पठन किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत दीक्षांत परेड के साथ हुई। अतिथियों ने अनुसंधान निदेशालय द्वारा प्रकाशित साहित्य का विमोचन भी किया। समारोह में कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा सहित विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर, शैक्षणिक-अशैक्षणिक स्टाफ सदस्य, राजुवास-आइसीएसआर संस्थानों के प्रतिनिधि, विद्यार्थी मौजूद रहे।

इन्हें मिले स्वर्ण पदक 

समारोह में अतिथियों द्वारा शिवभगवान, कुमारी प्रीति निराडी पी, कुमारी सिंधु, कुमारी काजल राणा तथा गोपाल लाल धाकड़ को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। वहीं गोपाल लाल धाकड़ को कुलाधिपति पदक प्रदान किया गया।

इसी प्रकार प्रमोद कुमार कुमावत, कुमारी विद्या भाटी, कुमारी वनिका भुंवाल, रामधन धसवा तथा शीशराम ढीकवाल को विद्या वाचस्पति की उपाधियां प्रदान की गई। अतिथियों द्वारा कुमारी सिंधु एवं कुमारी सुचित्रा को चौधरी चरण सिंह प्रतिभा पुरस्कार से नवाजा गया।

678 विद्यार्थियों को प्रदान की उपाधियां 

दीक्षांता समारोह में कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने 678 विद्यार्थियों को स्रातक, 18 स्रातकोत्तर तथा 5 विद्यार्थियों को विद्या वाचस्पति की उपाधियां प्रदान की। समारोह के दौरान पांच विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक तथा दो विद्यार्थियों को चौधरी चरण सिंह प्रतिभा पुरस्कार भी प्रदान किए गए। 

कन्या छात्रावास का लोकार्पण

अतिथियों ने गृह विज्ञान परिसर में बने आइएबीएम के कन्या छात्रावास का लोकार्पण किया। छात्रावास का अवलोकन किया। कुलपति प्रो. शर्मा ने बताया कि लगभग 2 करोड़ की लागत से छात्रावास भवन का निर्माण करवाया गया है। इसमें 44 कक्ष हैं। सभी आधारभूत सुविधाएं भी हैं।  

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

गांधीदर्शन आदर्श व्यक्तित्व निमार्ण के लिये आवश्यक : प्रो. चन्द्रा

देश में बाहरी स्वच्छता से अधिक मन की स्वच्छता को जरूरत बताया

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। जेएन पीजी कॉलेज लखनऊ में डिपार्टमेंन्ट ऑफ सोस्योलोजी के हैड व ऐसासियेट प्रोफेसर विनोद चन्द्र्रा ने गांधी दर्शन को एक आदर्श व्यक्तित्व निमार्ण की लिये आवश्यक बताया। प्रो. चन्द्रा शुक्रवार को व्यास कॉलोनी स्थित रामपुरिया लॉ कॉलेज में महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर ‘मेकिंग ऑफ महात्मा और हिन्द स्वराज’ विषयक व्याख्यान माला को मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रख रहे थे।

उन्होंने देश में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि आज भारत में राष्‍ट्रपिता गांधी को बाहरी स्वच्छता तक ही सीमित कर दिया गया है जबकि देश को आन्तरिक शुद्धता की और स्वचछता की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं को महात्मा गांधी की हिन्द स्वराज पुस्तक को पढ़ने का आव्हान किया। प्रो. चन्द्रा ने बताया कि महात्मा गांधी ने अपनी पुस्तक हिन्द स्वराज में लिखा कि हम जो न्याय की मागं करते हैं तो हमें भी दूसरों के साथ न्यान करना होगा।

उन्होंने वर्तमान में बढ़ते हुए उपभोक्तावादी व्यवस्था से युवाओं को निकालने के लिये साहित्य दर्शन को ही एक मात्र हथियार बताया। समारोह में रामपुरिया लॉ कॉलेज की राष्‍ट्रीयसेवा योजना इकाईयों की ओर से आयोजित इस व्याख्यान माला में कॉलेज के प्राचार्य डॉ अनन्त जोशी ने महात्मा गांधी के आदर्शो अहिंसा सत्य परोपकार को प्रेरणा प्रसंगों के माध्यम से स्वयं सेवकों को प्रोत्साहित किया। डॉ. जोशी ने कहा कि अहिंसा से तात्पर्य केवल शारीरिक हिंसा को त्यागना ही नहीं बल्कि मानसिक रूप से भी बुराईयों को त्यागना है।

राजकीय डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य एवं राजीव गांधी स्टडी सर्कल के समन्वयक डॉ एन.के. व्यास ने स्वयंसेवको को गांधी के जीवन को अपने आचार एवं व्यवहार में अपनाने के लिये कृत संकल्पित किया। समारोह में रासेयो के प्रभारी डॉ. रीतेश व्यास, डॉ. बालमुकन्द व्यास, डॉ. शराफत अली, डॉ. राकेश धवन, प्रीति कोचर, भरत जाजड़ा, मगन सोलंकी ने भी अपने विचार रखे। व्याख्याता एस.के. भाटिया ने आभार जताया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

सरजमीं सांस्कृतिक संध्या मे वायु सेना भी दिखायेगी शौर्य की झलक : कल्ला

बीकानेर फाण्डेशन करेगा स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों का सम्मान

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों के तहत बुधवार 14 अगस्त को शाम 7 बजे से स्थानीय एमएम ग्राउंड में बीकानेर फाउंडेशन संस्था की ओर से आयोजित सरजमीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में वायुसेना भी अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगीं। संस्था की ओर से शुक्रवार को होटल वृंदावन में आयोजित पत्रकार वार्ता में फाउंडेशन के सचिव कमल कल्ला ने बताया कि देश की पहली महिला लड़ाकू विमान की पायलट तथा राज्य की भी पहली महिला लड़ाकू विमान पायलट भी इस प्रदर्शन मे शिरकत करेंगी।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में वायु सेना द्वारा जगुआर विमान पर 5 मिनट का विशेष वीडियो डाक्युमैंट्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कल्ला ने बताया कि बीकानेर फाउण्डेशन की औपचारिक शुरूआत देश के शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में आयोजित  सरजÞमीं कार्यक्रम के साथ होगी।  समारोह मे शहीदों की वीरांगनाऐं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, बीकानेर मूल के जाने माने प्रवासि उद्योगपति, विशिष्ट व्यक्तित्व को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है व इनका सम्मान भी किया जायेगा। 

समारोह में बीकानेर मूल के कलाकार संगीतमयी प्रस्तुतियाँ देंगे। इनकी गायकी के पार्श्व में अत्याधुनिक लाइट व साउंड से सुस्सजित होंगे तथा कोलकाता के सौ कलाकारों द्वारा सजीव चित्रमय नाट्य मंचन होगा।  पत्रकार वार्ता में फाउंडेशन   से जुड़े वीरेन्द्र किराडू, सुमनेश रंगा, आनंद आचार्य, स्वयंम प्रकाश पुरोहित, चन्द्रकांत देपावत ने भी आयोजन के संबंध में जानकारी दी।

ये है बीकानेर फाउडेशन

बीकानेर फाउंडेशन की स्थापना बीकानेर के औधोगिक, सांस्कृतिक विकास के उद्देश्य से की गई है।  फाउंडेशन राज्य सरकार की मंशानुरूप पीपीपी मोड के तहत शुरू किया गया है। वर्तमान मे कलक्टर कुमार पाल गौतम फाउण्डेशन के अध्यक्ष है। सचिव कमल कल्ला हैं। ट्रस्ट के रूप में उद्योगपति नरसी कुलरिया, डीपी पच्चीसियां, हसंराज डागा आदि जुड़े हैं।

फाउण्डेशन ने बीकानेर मूल के बाहर निवास कर रहे एक हजार से अधिक जाने माने उद्योगपतियों, चिकित्सकों, व्यवसायिक सेवा प्रदाताओं को बीकानेर आकर विकास में सहयोगी बनने का न्यौता भेजा है। एकल खिड़की योजना को और अधिक प्रभावी बनाया है।  

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

छात्रा आरती राजपुरोहित बनी मिस फ्रेशर-2019

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। श्रीडूंगरगढ़ स्थित सेसोमूं गर्ल्स कॉलेज में शुक्रवार को नवप्रवेषित छात्राओं के लिये आयोजित फ्रेशर पार्टी में छात्रा आरती राजपुरोहित ने मिस फ्रेशर-2019 का खिताब जीता। इस प्रतियोगिता में निशा सोनी ने दूसरा तथा पूजा सारस्वत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फ्रेशर पार्टी में सीनियर छात्राओं ने अपनी जूनियर्स का स्वागत जोश और उमंग के साथ किया।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि मिस फ्रेशर का चुनाव तीन राउण्ड की प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा के द्वारा किया गया। प्रथम राउण्ड में रैम्प वॉक, द्वितीय राउण्ड में दिए गए सिम्बल के अनुसार डांस तथा तृतीय राउण्ड में प्रतिभागियों से प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका सुनीता अग्रवाल, कृष्णा व्यास एवं मनीषा स्वामी ने निभाई।

कॉलेज संस्था के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने विजेता छात्राओं को बधाई दी व सभी नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत किया। समारोह में प्राचार्य डॉ. नरसिंह बिन्नाणी, उपप्राचार्या कृष्णा गहलोत, सांस्कृतिक प्रभारी मनीषा विश्वकर्मा ने भी विचार रखे। समारोह में सेसोमूं स्कूल के प्राचार्य मनोज अग्रवाल, प्रबंधक उमेश व्यास, व्याख्याता मुरलीधर जोशी, चिराग परमार, गायत्री पाण्डिया,

राजेश कुमार सेवग, बबीता शर्मा, कार्यालय सहायक अभिषेक गोस्वामी, पुस्तकालयाध्यक्ष प्रीति राजपुरोहित, संगीत अध्यापक रामचन्द्र रॉय, समू खां आदि गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन बीकॉम तथा बीए द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की आयोजक मण्डल की छात्राओं ने संयुक्त रूप से किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की वैबसाइट का लोकार्पण रविवार को

तकनिकी विवि के वीसी करेंगे जन-अर्पण, कवि गोष्ठी भी होगी

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की वैबसाइट का लोकार्पण रविवार को, राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति श्रीडूंगरगढ की वेबसाइट का लोकार्पण श्रीडूंगरगढ के संस्कृति सभागार में रविवार 11 अगस्‍त को सुबह 10.30 बजे किया जाएगा। तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलपति प्रो. एच. डी. चारण संस्था की वैबसाइट जनअर्पित करेंगे।

समारोह के विशिष्‍ट अतिथि समाजसेवी गोविंद ग्रोवर और इंटेक बीकानेर चैप्टर के कन्वीनर पृथ्वीराज रतनू होंगे। समारोह में इंजिनियरिंग कॉलेज बीकानेर के सहायक प्रोगामर कपिल व्यास सूत्रधार होंगे। संस्था के मंत्री बजरंग शर्मा ने बताया कि इस समारोह के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।

काव्‍य गोष्‍ठी में कविगण मंजू गर्ग, मधुर परिहार, शंकरसिंह राजपुरोहित, मनीषा आर्य सोनी और मनोज चारण अपनी रचनाएं साझा करेंगे। संयोजक रवि पुरोहित ने बताया कि वैब साइट के लोकार्पण के साथ ही संस्था की शोध पत्रिका ‘जूनी ख्यात’ और लोक चेतना की राजस्थानी त्रैमासिकी ‘राजस्थली’ भी ऑनलाईन उपलब्ध होगी।

उन्‍होंने बताया कि संस्था की राष्ट्रीय गतिविधियों के व्यापक प्रचार की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने पर अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

60 वर्षो से सक्रीय संस्था

राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ ऐसी संस्‍था है जो भाषा, साहित्य, संस्कृति, कला, इतिहास, शोध और पुरातत्व के क्षेत्र में विगत 60 वर्षो से सक्रीय है। इस संस्था की गतिविधियों के लोक जुड़ाव हेतु इसकी वैबसाइट का लोकार्पण किया जा रहा है। वरिष्‍ठ साहित्‍यकार श्‍याम महर्षि इस संस्‍था के संस्‍थाध्‍यक्ष हैं।

यह संस्‍था साहित्य अकादमी दिल्ली, राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर, राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर, माध्यमिक शिक्षा विभाग आदि संस्थानों से सम्बद्ध-मान्यता प्राप्त संस्था है।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

मास्टरशेफ राजस्थान सीजन-2ऑडिशन आज व कल

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। कुकिंग कॉम्पीटिशन फार्च्यून आयल मास्टरशेफ राजस्थान सीजन 2 पॉवर्ड बाय पिजन किचन एप्लायंसेजश् के ऑडिशन शनिवार 10 और रविवार 11 अगस्त को रानी बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि पैलेस में आयोजित किए जाएंगे। सचिव शेफ सौरभ शर्मा ने बताया कि इस कॉम्पीटिशन में सिर्फ होम कुक्स भाग ले सकते है। प्रतिभागी तीन डिफरेंट कैटेगरी जूनियर (18 वर्ष तक), सिंगल (18 वर्ष से ऊपर) और टीम कैटेगरी (कोई भीा 2) में हिस्सा ले सकते है।

ऑडिशन राउंड में प्रतियोगियों को कोई भी 1 डिश अपने घर से तैयार करके लानी होगी जिसे प्रतियोगिता के जूरी मेंबर्स हर तरह से परखेंगे। आॅडिशन राउंड के 50 मार्क्स में से 10 मार्क्स प्रेजेंटेशन के, 10 मार्क्स डिश की नॉलेज के, 20 मार्क्स प्लेटिंग और बाकि में 10 मार्क्स रेसिपी राइटिंग के होंगे। सभी केटेगरी में से बेहतरीन 15 प्रतियोगियों को अगले राउंड के लिए चयन किया जायेगा।

ऑडिशन के बाद के सभी राउंड 12 से 14 सितम्बर को जयपुर स्थित अनंता इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में किये जायेंगे। प्रतियोगता में लाइव कुकिंग के विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद हर कैटेगरी से बेस्ट 5 का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले विजेताओं (तीनों श्रेणियों) को सम्मानित किया जाएगा और प्रतियोगिता श्रेणी के नियमों के अनुसार सर्टिफिकेट, पदक-ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी तीन श्रेणियों के लिए प्रथम स्थान पाने वाले को मास्टरशेफ राजस्थान 2019 का खिताब दिया जाएगा।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

राजस्थानी भाषा में निबंध प्रतियोगिता 13 को

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। नेहरू शारदापीठ महाविद्यालय सभागार में मंगलवार 13 अगस्त को प्रात: 11.30 बजे से राजस्थानी भाषा में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। निबंध का विषय ’देश रै विकास मांय युवावां री भागीदारी’ होगा।

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के सचिव शरद केवलिया ने बताया कि शीघ्र ही अन्य विद्यालयों-महाविद्यालयों में भी राजस्थानी भाषा में भाषण, वाद-विवाद, निबंध, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

पुलिस अधिकारी व कार्मिक पुरस्कृत

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पुलिसकर्मी कन्हैयालाल, रामचन्द्र, लक्ष्मणराम, भागीरथ, आईदान व चन्द्रप्रकाश को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। आई जी बीकानेर रेंज ने बताया कि इन पुलिस अधिकारी-कर्मियों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा परिवादी के बैंक खाते से 1,40,000 रूपये ए.टी.एम. कार्ड का क्लोनिंग बनाकर पैसे निकाल लेने के मामले में कड़ी मेहनत व लगन से कार्य कर ए.टी.एम. कार्ड क्लोनिंग गिरोह का पर्दाफाश किया तथा मुलिजमों को गिरफ्तार किया।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697

डॉ. कल्ला 12 को बीकानेर में

उषा जोशी

बीकानेर, (समाचार सेवा)। केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला सोमवार 12 अगस्त को बीकानेर में रहेंगे और यहां आयोजित होने वाले विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। डॉ कल्ला 11 अगस्त को जयपुर से प्रस्थान कर 12 अगस्त को प्रात:बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर में स्थानीय आयोजनों में शिरकत कर वे रात 11.10 बजे रेल मार्ग से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

[email protected] Mobil & Whats app no. 7597514697