Samachar Seva

Mission Patrkarita

शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

Freedom fighters remembered on Martyr's Day

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। शहीद दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, राजकीय विधि महाविद्यालय बीकानेर में शहीद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों की कृतज्ञता को याद किया गया जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। 

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर भगवाना राम बिश्नोई ने कहा कि हम बापू के रास्ते को अपना कर देश में शांति और तरक्की को बढ़ावा दे सकते हैं। इस अवसर पर राम धुन रघुपति राघव राजा राम और वैष्णव भजनों को प्रस्तुत किया गया। दो मिनट का मौन रखकर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी गई। डॉ. कुमुद जैन ने भी विचार रखे।