Samachar Seva

Mission Patrkarita

निशुल्क हड्डी व दंत चिकित्सा जांच शिविर रविवार को

Free bone and dental checkup camp on Sunday

बीकानेर, (समाचार सेवा)। निशुल्क हड्डी व दंत चिकित्सा जांच शिविर रविवार को, शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में रविवार 29 अगस्त को निशुल्क हड्डी एवं दंत चिकित्सा जांच शिविर लगाया जा रहा है।  

बीकानेर सैन समाज की ओर से आयोजित शिविर में घुटनों, गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी। शिविर के प्रमुख संयोजक शम्‍भू मारू अतुल ने बताया कि शिविर में डा. पंकज मोहता व डा.नितिन सोनी अपनी टीम के साथ सेवाएं देंगे।

शिविर का समय सुबह  9 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।  कुल 100 मरीजों का ही पंजीयन किया  जाएगा।  शिविर में मरीजों व उनके परिजनों के लिए चाय-पानी के साथ अल्पाहार की व्यवस्था बीकानेर सैन समाज की तरफ से की जाएगी।

शिविर में खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की पीआरपी थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी।

कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा दांतों की जांच व परामर्श की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध रहेगी। दांतों की सफाई भी निशुल्क की जाएगी। कोई मरीज यदि अपना हिलता हुआ या खराब दांत निकालना चाहे तो यह सुविधा भी शिविर में उपलब्ध करवाई जाएगी।