Samachar Seva

Mission Patrkarita

स्कूली बालिकाओं को सौंपी निःशुल्क साईकलें  

Free bicycles handed over to school girls

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) सोनगिरि कुआ स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समारोह में कक्षा 9वी की छात्राओं को राज्‍य सरकार की योजना के तहत निशुल्‍क साइकिल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड 72 के पार्षद सुशील कुमार व्यास और विशिष्ट अतिथि नारायण पारीक, जिलाध्यक्ष, विप्र फाउंडेशन रहे। स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती इरम भाटी ने अतिथियों का स्वागत किया। अर्चना शर्मा ने ने बताया कि साइकिल वितरण के दौरान छात्राएं काफी उत्सुक दिखी।

विशिष्ट अतिथि नारायण पारीक ने कहा कि सामाजिक विकास के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना हम सभी का कर्त्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन साईकल वितरण प्रभारी मनोज पुरोहित ने किया।कार्यक्रम में रेणु बाला, तरुण मोदी, सुमन गहलोत विनोद शर्मा नारायण प्रजापत सिकन्दर अली नारायण मोहता आदि उपस्थित रहे।