Samachar Seva

Mission Patrkarita

डॉ. कल्‍ला के समर्थन में निकाला पैदल मार्च

Foot march taken out in support of Dr. Kallal, chants of Har-Har Mahadev and Jai Bhairon Nath

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)डॉ. कल्‍ला के समर्थन में निकला पैदल मार्च, बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्‍याशी डॉ. बुलाकीदास कल्‍ला के समर्थन में रविवार की शाम को शहरी परकोटे में युवाओं की पैदल मार्च रैली निकाली गई।

राजीव यूथ क्‍लब की ओर से निकाली गई इस पैदल मार्च रैली में शामिल युवाओं ने डॉ. कल्‍ला जिंदाबाद सहित कल्‍ला के समर्थन में हर-हर महादेव और जय भैरूंनाथ के जयकारे भी लगाए।

नत्थूसर गेट से रवाना हुआ यह पैदल मार्च दौरान सदाहफतेह, बारहगुवाड़, रत्ताणी व्यासों का चौक, हर्षों का चौक, लखोटिया चौक, बिन्नाणी चौक, डागा मोहल्ला होते हुए डागा चौक पहुंचा।

रैली में सैकड़ों की तादाद में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। जोश और उत्साह के साथ राजीव यूथ क्लब और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डॉ.कल्ला के समर्थन में जिन्दाबाद के नारे लगाए। पैदल रैली में शामिल युवाओं में डॉ.कल्ला के प्रति जोश देखते ही बन रहा था।