Samachar Seva

Mission Patrkarita

दो भाईयों सहित पांच जुआरी अरेस्‍ट, 9450 रुपये जप्‍त

Five gamblers including two brothers arrested, 9450 rupees gamgashar thana bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। दो भाईयों सहित पांच जुआरी अरेस्‍ट, 9450 रुपये जप्‍त, रानी बाजार निवासी दो भाईयों 36 वर्षीय सलीमूदीन पुत्र मदारी खां, 32 वर्षीय मेनूदीन पुत्र मदारी खां, विश्‍वकर्मा कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय प्रमोद गुप्‍ता, पुत्र राकेश गुप्‍ता, चौधरी कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय र्टिकेश पुत्र राधेश्‍याम, बाबू चौक निवासी 53 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र मघाराम को पुलिस ने सार्वजनिक स्‍थान पर जुआ सटटा खेलने के आरोप में  गिरफतार किया है।

ये जुआरी गंगाशहर थाना क्षेत्र में जैन कॉलेज के पीछे विश्‍वकर्मा कॉलोनी के एक स्‍थान पर जुआ खेल रहे थे। जिला पुलिस विशेष टीम तथा गंगाशहर थाने की शुक्रवार 6 नवंबर की देर शाम की गई इस संयुक्‍त कार्रवाई में पुलिस ने इन जुआरियों के पास से जुआ सटटा के 4950 रुपये भी बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक के डायरेक्‍ट निर्देशन में काम करने वाली जिला पुलिस स्‍पेशल टीम के प्रभारी डीवाईएसपी ईश्‍वर सिंह ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में उनके साथ एएसआई पर्वत सिंह, कांस्‍टेबल धारा सिंह, बिटटू कुमार, मुकेश, डीआर पूनम का सक्रिय सहयोग रहा।

– उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com