बीकानेर, (samacharseva.in)। ससुर ने छेडा, पति ने कहा तलाक, तलाक, तलाक, सीमांत इलाके से एक विवाहिता को तलाक, तलाक कह कर घर से बेघर करने तथा ससुर द्वारा उससे छेडखानी करने का मामला सामने आया है। खाजूवाला क्षेत्र में भागू गांव निवासी श्रीमती बेगम पुत्री याकूब खान ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वालो ने दहेज की मांग को लेकर तंग परेशान किया।
ससुर ने छेडखानी की जबकि पति ईदरिश ने 5 मई 2018 को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहा। थानाधिकारी विक्रम चौहान ने बताया कि इस मामले में पूगल में 682 आर डी निवासी पीडिता के पति ईदरिश व ससुर अलादिता सहित सत्तण, जन्नत, सुबाना और साबिर पांच लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए, 406, 354, 34 तथा मुस्लिम महिला सुरक्षा एवं वैवाहिक अधिकार 2019 एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी विक्रमसिंह चौहान कर रहे है।


