Samachar Seva

Mission Patrkarita

अस्पताल में मरीजों के रिश्तेदारों के लिये बनाई सुविधायें

Facilities made for relatives of patients in the hospital

बीकानेर, (समाचारसेवा)। अस्पताल में मरीजों के रिश्तेदारों के लिये बनाई सुविधायें, पीबीएम अस्पताल परिसर में जनाना अस्पताल के सामने मरीजों के रिश्तेदारों के बैठने की व्यवस्था, शौचालय व कबूतरखाना का लोकार्पण सोमवार को किया गया। 

दाऊलाल रामकंवर डागा चैरिटेबल ट्रस्ट के नटवरलाल व उमेश कुमार डागा द्वारा यह काम करवाये गए हैं। कार्यक्रम में पीबीएम अधीक्षक डॉ. परमेंद्र सिरोही, उप अधीक्षक डॉ. गौरी शंकर जोशी, सीएमओ ट्रोमा सेंटर डॉ. एल के कपिल, मारवाड़ जन सेवा समिति बीकानेर के रमेश व्यास, हरीकिशनसिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित रहे।

मंगलवार को चार घंटे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बीकानेर, (समाचारसेवा)। विद्युत उपकरणों के आवश्यक रखरखाव हेतु मंगलवार को पटेल नगर, वीर सेवा सदन, सादुलगंज, बजाज भवन, खादी ऑफिस, स्टेशन रोड से रानी बाजार एरिया आदि क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बीकेईएसएल के सहायक अभियंता ने दी।