पदमपुर में भाजपा नेताओं, विधायको के साथ हुई अभद्रता पर जताया रोष

Expressed anger over indecency with BJP leaders, MLAs in Padampur
Expressed anger over indecency with BJP leaders, MLAs in Padampur

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पदमपुर में भाजपा नेताओं, विधायको के साथ हुई अभद्रता पर जताया रोष, भारतीय जनता पार्टी शहर व देहात इकाई ने मंगलवार को समता  नगर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पदमपुर में विधायकों व भाजपा-कार्यकर्ताओं के साथ हुई धक्का-मुक्की व महिलाओं से अभद्रता की घटना पर रोष प्रकट किया है।

देहात भाजपा अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत तथा शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह वारदाता किसानों के नाम पर नकली किसानों तथा कांग्रेस व कम्यूनिस्ट पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राज्य की कांग्रेस सरकार की तानाशाही को अब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता की उम्मीदें अब इस सरकार से टूट चुकी हैं। प्रेस कांन्फ्रेस में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री कुंभनाथ सिद्ध अरविन्द चारण भी मौजूद रहे।  देहात भाजपा अध्यक्ष सारस्वत ने बताया रविवार 11 जुलाई की सुबह 11 बजे पदमपुर के गणेशम रिसोर्ट में भाजपा जिला कार्यसमिति श्रीगंगानगर की बैठक रखी गई थी।

इस दौरान कुछ कांग्रेस व कम्यूनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों के साथ मिलकर भाजपा नेता माधव राम चौधरी, नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई सूरतगढ़ विधायक राम प्रताप कासनियां, अनूपगढ विधायक शिमला बावरी, चेष्टा सरदाना राजकी बाई नायक, पूजा बावरी, विनीता आहूजा को रस्ते में रोका।

बंधक बनाया। पुलिस की उपस्थिति में महिलाओं के साथ अभद्रता की। कुछ महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उपद्रवियों ने विधायक बिहारी के कपडे फाड़ दिए। इस पूरे घटनाक्रम की पदमपुर थाने में दर्ज कराई गई है।