Samachar Seva

Mission Patrkarita

आबकारी दस्ते ने पकड़ी 56 पेटी अवैध देशी शराब, दो गिरफ्तार

illegal country liquor

बीकानेर, (samacharseva.in)। आबकारी दस्ते ने पकड़ी 56 पेटी अवैध देशी शराब, दो गिरफ्तारपंचायत चुनाव में सक्रिय हुए आबकारी विभाग ने गुरुवार दोपहर बाद मूंडसर की रोही में एक जीप से 56 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। आबकारी पुलिस ने इस कार्रवाई में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

जप्त अवैध शराब की बाजार कीमत 1 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है। जिला आबकारी अधिकारी डॉ. भवानीसिंह राठौड़ ने बताया कि पकड़े गए युवकों में नोखा के बांदनू गांव का निवासी राम निवास तथा श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गांव झंझेउ निवासी दयाल सिंह के नाम शामिल है। 

आबकारी निरोधक दस्ते के एक्साइज इन्सपेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि टाटा योद्धा गाड़ी संख्या में आरजे 50 जीए 3320 में अवैध शराब परिवहन की जा रही है। गाड़ी का पीछा कर गाड़ी से 56 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।