Samachar Seva

Mission Patrkarita

हर मर्ज की दवा जाम

joshiwara

बीकानेर, (समाचार सेवा)। हर मर्ज की दवा जाम, सीवर लाइन के अधूरे कार्य के कारण जोशीवाडा व मस्‍तान चौक में यातायात व गंदगी की समस्‍या से परेशान लोगों ने गुरुवार सुबह जोशीवाडा में कोटगेट से दाउजी रोड जाती सडक को जाम कर दिया।

इस क्षेत्र से पार्षद का चुनाव लड रहे कांग्रेस प्रत्‍याशी हर्षवर्धन जोशी ने अधिकारियों से बात कर समस्‍या का जल्‍द से जल्‍द समाधान करने का आग्रह किया।

सडक जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पूलिस, नगर निगम के अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी पहुंचे। लगभग एक घंटे सडक जाम करने के बाद क्षेत्र के लोग अधूरे कार्य जल्‍द पूरे करवाने के आश्‍वासन के बाद मान गए और सडक को वापिस सुचारू कर दिया।